सोमवती गुप्ता के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, परिजनों को दी श्रद्धांजलि

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन जितेंद्र लिटोरिया के सहयोगी संतोष गुप्ता की दादी तथा संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सोभनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी सोमवती गुप्ता के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सोमवती गुप्ता के निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र लिटोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत एवं मनीला सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री विनय सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जन अभियान परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, गुढ़ के वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा, अनंत गुप्ता, टीआरएस महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिव कुमार दुबे, एसी खंडवा संतोष शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडला शैलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सतना आशुतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।