सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा के साथ
मंगलवार, 03 फरवरी 2026
✳️👉सीधी में प्रोफेसर डॉक्टर लहरी सिंह द्वारा लिखी नई पुस्तक केसरी नंदन आंजनेय एवं डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित नई पुस्तक राष्ट्रीय चेतना के संवाहक मैथिली शरण गुप्त और माखनलाल चतुर्वेदी का गरिमामयी माहौल में हुआ विमोचन।
✳️👉सीधी के चिकित्सक डॉक्टर एस बी खरे का मध्य प्रदेश सरकार ने रीवा के लिए किया तबादला।खरे विवादों में घिरे रहने वाले काफी चर्चित चेहरे थे।
✳️👉सीधी में आईजीपी मिश्रा का सख्त संदेश- ध्यान से बदलेगी पुलिसिंग, तनाव मुक्त बल, सुरक्षित प्रदेश।
✳️👉संवेदना प्लस तकनीक का कमाल, सीधी बना देश का पहला पुलिस जिला,जहां मुक बधिर भी कहेंगे बेझिझक अपनी बात।
✳️👉पांडुरना जिले में मानसिक स्वास्थ्य की भ्रांतियां मिटाने शिवनी और पारडी में लगी चौपाल।
✳️👉अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब मात्र 18 फीसदी लगेगा टैरिफ, मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद ऐलान।
✳️👉अमेरिकी टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, कहा- भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से आभार।
✳️👉विदेश में पैदा हुए भारतीय नागरिक भी अब डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का बड़ा कदम।
✳️👉धर्मांतरण कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और 12 राज्यों से मांगा जवाब।
✳️👉UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिल्कुल मुफ्त रहेगा आपका डिजिटल ट्रांजेक्शन।
✳️👉’मोदी-मोदी’ के नारों से घिरे CM मान! बीच में ही छोड़ना पड़ा भाषण।
✳️👉शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 943 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पार हुआ बंद।
✳️👉भारत सरकार के फैसले भी डोनाल्ड ट्रंप बताते हैं,टैरिफ डील पर कांग्रेस का तंज।
✳️👉चीनी घुसपैठ वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा, सत्तापक्ष ने जताया विरोध।
✳️👉सरकार बोली– वांगचुक लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे,सुप्रीम कोर्ट में कहा– वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जहर उगलने नहीं दे सकते।
✳️👉’अवैध बांग्लादेशियों को निकालना सरकार की जिम्मेदारी’, हैदराबाद में बोले आरएसएस प्रमुख भागवत।
✳️👉पूर्व आर्मी चीफ की कथित किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह आमने-सामने.. अमित शाह का भी पलटवार।
✳️👉कानून का शासन कायम रहेगा-ज्ञानेश का दो टूक जवाब, ममता बनर्जी ने अपमान का आरोप लगाते हुए बैठक का किया बहिष्कार।
✳️👉पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी कोर्ट का सख्त फैसला, इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी।
✳️👉ड्रैगन के अरब सागर तक पहुंचने का सपना टूटा? पाकिस्तान बना चीन के गले की हड्डी।
✳️👉’सनातन के अपमान से आहत हूं’… अलंकार अग्निहोत्री ने अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, दी दिल्ली कूच की चेतावनी।
खेल समाचार
⛔👉कार्लोस की जीत… 10 बार के चैम्पियन जोकोविच हारे,अल्काराज चार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
⛔👉🏏 फरवरी में ही शुरू होने जा रहे T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में पाकिस्तान पर बॉयकॉट का असर क्या होगा,ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने का खतरा, ICC बैन लगा सकता है, भविष्य में मेजबानी मिलनी मुश्किल।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹