सरकार की मंशा के अनुरूप डीएम सत्य प्रकाश कर रहे त्वरित समस्या निस्तारण

ललितपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललितपुर श्री सत्य प्रकाश द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश द्वारा न केवल जनशिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। इससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
नियमित जनसुनवाई की इस प्रक्रिया से जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनती जा रही है, जो सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला रिपोर्टर – प्रवीन जैन