नगर परिषद कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 

0 181

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

सौंसर/पिपला नारायणवार: आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को नगर परिषद कार्यालय पिपला नारायणवार में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद श्री हुतेश बालपांडे, श्री हिरामन गजभिये और वार्ड प्रभारी श्री रमेश गायकवाड उपस्थित रहे। इनके साथ ही संत शिरोमणि रविदास महाराज संगठन के अध्यक्ष श्री निलकंठजी बिघाने, नगर परिषद के कर्मचारी और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी भी शामिल हुए।

उपस्थिति दर्ज कराने वालों में समाजसेवक श्री नितीन बिघाने, पीयूष इंगळे, जगदीश बिघाने, मुकेश बिघाने, शुभम इंगळे, रोहित अम्बुलकर, आदित्य कठाडे, शैलेष बागडे, गोपाल खड़से, यश इंगळे, पृथ्वी गायकवाड, सुनील इंगळे और यश कठाले प्रमुख थे। सभी ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment