मझौली पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में लापता नाबालिग किशोरी सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा 

0 233

सीधी, 30 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक सीधी  संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में मझौली पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए लापता नाबालिग किशोरी को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पूरा मामला: नाबालिग किशोरी माता-पिता की डांट से नाराज़ होकर बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाना मझौली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। 🙂
पुलिस की कार्रवाई: तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने किशोरी का पता लगाया, जो अपनी सहेली के घर चली गई थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की और परिजनों को सौंप दिया। उपरोक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल शर्मा, सउनि अरुण सिंह, प्रधान आर. राजीव यादव एवं जीतेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी परिजनों ने सराहना की। 🙂

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment