Breaking News

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0 179

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

पांढुरना। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े एवं सोशल मीडिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगड़े के नेतृत्व में आज पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र और पांढुरना शहर में लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबारों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारी को अवगत कराया कि शहर के विभिन्न वार्डों सहित बस स्टैंड, रेलवे फाटक, वरुड रोड, नागपुर रोड और भोपाल रोड पर अवैध अहातों के माध्यम से शराब और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि इन गतिविधियों के कारण स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है और सामाजिक व धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

प्रमुख मांगें:

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध सट्टा और नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।

क्षेत्र में बढ़ रही गौ-तस्करी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई।

सार्वजनिक स्थानों पर संचालित अवैध अहातों को बंद करना।

नेताओं ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर वे समाज हित में न्याय की मांग कर रहे हैं। यदि इन गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो समाज में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment