RTI प्रथम अपील आवेदन नगर परिषद डिंडोरी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित

0 584

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी।

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 7(1) के अंतर्गत आवेदक श्री त्रिलोक चौहान द्वारा दायर आवेदन के संबंध में कार्यालय प्रथम अपीलीय अधिकारी/अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर द्वारा नगर परिषद डिंडोरी को प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री त्रिलोक चौहान, निवासी ग्राम सरहरी, पोस्ट सिमरिया, जिला डिंडोरी (मोबाइल नंबर 6268615892) द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत दिनांक 11.07.2025 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन से संबंधित प्रथम अपील के दो आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 18.11.2025 को नगर निगम जबलपुर में प्राप्त हुए।

 

प्रकरण की जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित विषय नगर परिषद डिंडोरी, तहसील व जिला डिंडोरी से जुड़ा हुआ है। इसके चलते मूल रूप से प्राप्त दो आवेदन मय लिफाफा सहित कुल 12 प्रपत्र नगर परिषद डिंडोरी को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजे गए हैं।

 

यह आदेश कार्यालय अधीक्षक (अपील), प्रथम अपील कार्यालय, नगर निगम जबलपुर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 को जारी किया गया। इसकी प्रतिलिपि आवेदक श्री त्रिलोक चौहान को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment