अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0 320


4 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीधी। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पथरौला चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो तस्करों को 4 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मड़वास के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी
चौकी प्रभारी पथरौला उप निरीक्षक प्रीति वर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से ग्राम नारो से पनिहा की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नारो-पनिहा तिराहा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार अनिल साहू एवं रामनिवास गुप्ता के पास से 4 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
34 हजार रुपये का गांजा व बाइक जब्त
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 34 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उन्हें धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में
उप निरीक्षक प्रीति वर्मा,
प्रधान आरक्षक रामचंद्र दीवान, दिनेश सिंह,
आरक्षक दिवाकर सिंह,
चालक आरक्षक सौरभ तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
सीधी पुलिस का संकल्प
सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान प्रहार 2.0 के अंतर्गत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment