पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, फरियादियों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

0 149

सिंगरौली | 27 जनवरी 2026

जिला सिंगरौली में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment