77वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी ने किया झंडोतोलन 

0 250

 

जहानाबाद / 77 वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर रा. मध्य विद्यालय मांदिल (जहानाबाद)के प्रांगण में संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ *अरविंद चौधरी* द्वारा झंडोतोलन किया गया, इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार ने तिरंगे की सलामी देते हुए राष्ट्रगान का प्रस्तुति किया। तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना-अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि आज इस पावन बेला में हम लोग प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, आज ही के दिन विश्व विद्वान, भारतरत्न, महान समाज सुधारक, संविधान के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब द्वारा लिखित संविधान को देश में अंगीकृत किया गया था, तब से हम सब पूरे देशवासियों ने राष्ट्रीय त्योहार के रूप में गणतंत्र दिवस को मानते हैं , तथा देश की आजादी एवं अनमोल संविधान को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ लेते हैं तथा देश के उन वीर सपूतों को भी याद करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान दिए थे, प्राणों की आहुति दिए थे, उन्हें भी नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान विश्व का सबसे महान बड़ा और लोक कल्याणकारी संविधान है , इस मौके पर छात्र /छात्राओं द्वारा भी एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गीत संगीत एवं अभिनय का प्रस्तुति भी किया । जो बहुत ही उम्दा और सराहनीय रहा । इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ‌.अरविंद चौधरी, वि. शि. समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया परमानंद प्रसाद,दिलीप यादव,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी ,रानी अर्पणा , राकेश रंजन कुमार ,सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह, सतीश सुंदरपुरी ,ऋषिकांत कुमार ,प्रीति पांडेय,विभा वर्मा, रौली कुमारी,श्याम कुमार, आशुतोष कुमार, मो.अरशद जमा, अरुण कुमार,शक्ति कुमार ,गंगा पासवान, कंजीत मांझी ,सविता देवी, सुनैना देवी, सीता देवी, एवं सभी सम्मानित अतिथियो/अभिभावक गण समेत समस्त विद्यालय परिवार मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment