Breaking News

तेली समाज के हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में उमड़ी 1500 महिलाओं की भीड़

0 267

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुर्ना। स्थानीय तेली समाज संगठन द्वारा आयोजित हल्दी-कुमकुम और ‘वान-वाटी’ कार्यक्रम में आज नारी शक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। इस आयोजन में शहर की लगभग 1500 महिलाओं ने हिस्सा लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज अध्यक्ष भूषण केवटें द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि अध्यक्षता महिला अघाड़ी अध्यक्ष देविका भांगे ने की। समारोह की मुख्य अतिथि मानवाधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष भारती बालपांडे रहीं, जिन्होंने समाज भवन के लिए 11.51 लाख रुपये का दान दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने धन का सदुपयोग समाज सेवा में करने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि नंदा सुनील घाटोड़े ने महिलाओं को समाज की नींव बताया, वहीं डॉ. प्रेरणा कलमधाड़ ने शिक्षा और स्वच्छता की शपथ दिलाई। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महिलाओं ने पारंपरिक रस्मों के साथ एक-दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्नेहभोज के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में शोभा खोड़े, रेवती घोड़े और रश्मि कलमधाड़ सहित पूरी कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment