केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

0 253

जमुना-कोतमा(राकेश शर्मा)विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश भर में परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इसके तहत देश भर के छात्रों को अपनी संस्कृति, इतिहास और आजादी के संघर्ष के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त देश के महान क्रांतिकारी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

 

इन्हीं कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हुए क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी में जिला स्तरीय क्विज/प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले के प्रतिष्ठित शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभाकर राम त्रिपाठी महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई ।

 

प्राचार्य मनोज कुमार के स्वागत भाषण एवं छात्रों द्वारा स्वागत गीत के उपरांत मुख्य अतिथि प्रभाकर राम त्रिपाठी ने छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए संबोधित किया । उन्होंने बताया कि सभी को लक्ष्य निर्धारण के लिए स्वयं में अंतर्निहित गुणों को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही कॅरियर के विभिन्न संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने सभी छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी । इसके उपरांत क्विज/प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । सभी कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय के सीएलए विभाग एवं समस्त कर्मचारियों के योगदान से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment