दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर के थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी श्रीमती सपना से अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग की थी, और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक कपिल देव ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त सुमित कुमार को मोहम्मदी रोड पर बने फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।