दरगाह ओवर ब्रिज के निचे दरगाह रेलवे फाटक के पास अवैध कब्जा

बहराइच मे आए दिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है पर ओवर ब्रिज के निचे देशी शराब की दुकान से लेकर ग्रीन सिटी गौरी बाबू की मिल तक अवैध कब्जा बरकरार किसी ने ठेला लगा रखा है तो कोई गुमटी रखे तो किसी ने मडहा डालकर स्थाई अवैध कब्जा कर रखा है यही नही एक साथ दो मडहे है गुलजार रोड से सटे हुए मेन रोड से दो फीट की दूरी छोडकर सडक से सटा हुआ मडहे मे चल रही अवैध तरीके से दुकान इससे पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान मे अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका द्वारा नही की गई कोई कार्यवाही ओवर ब्रिज के नीचे खडी बाईक व कार का चालान किया गया पर अवैध दोनों मडहे पर महेरबान दिखी अधिकारी नगरपालिका मडहे वाली दुकानदार का हौसला बुलन्द उसका कहना है हमारे मडहे पर कोई कार्यवाही नही कर सकता उ प्र सरकार मा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को खुली चुनौती दे रहा नगरपालिका प्रसासन ओवर ब्रीज के नीचेदेर रात तक चलती है अवैध कब्जे की दुकान अराजक तत्वो का होता है जमावाडा वही पर नशेडी बैठ कर बनाते है पैक आए दिन शराबी लडाई क्षगडा भी करते है शरीफ लोगो का उधर से निकलना दूफर जिसके कारण कभी भी कोई बडी दुर्घटना घट सकती है यही हाल रेलवे फाटक के उस पार का है राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल है ना ही इनका कोई चालान होता है न ही इनपर कोई कार्यवाही मडहे वालो के हौसले बुलंद उनका कहना है नगरपालिका के अधिकारी आते है और देखकर चले जाते है मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता क्या अधिकारी इतना कमजोर हो गया है कि इन अवैध कब्जेदारो से नही खाली करा पा रहे अतिक्रमण
रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच