शहपुरा नगर में निकाली गई सकल हिंदू पदयात्रा शहीद स्मारक में हुई भारत माता की आरती

0 195

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

शहपुरा।,सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को शहपुरा नगर में भव्य सकल हिंदू पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा आगामी 20 जनवरी को शहपुरा नगर के श्री राम जानकी मंदिर, बाजार चौक में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली गई।

पदयात्रा की शुरुआत जनपद पंचायत प्रांगण से हुई, जो भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक पहुँची। वहाँ माँ भारती की भव्य आरती संपन्न कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से अपील की कि वे 20 जनवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाजार चौक में एकत्रित हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, माताएं एवं बहनें शामिल हुईं, जिससे नगर में उत्साह और धार्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिला।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment