शराब के नशे में युवक का उत्पात, खुद को मुखिया का बेटा बताकर सरपंच–सचिव और महिला सेल्समैन से की हाथापाई

0 591

खबर:

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवंधा में शराब के नशे में एक युवक द्वारा खुलेआम उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। युवक खुद को मुखिया का बेटा बताकर सार्वजनिक स्थान पर सरपंच, पंचायत सचिव और खाद वितरण कर रही महिला सेल्समैन के साथ गाली-गलौज व हाथापाई पर उतर आया।

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र में खाद एवं राशन वितरण का कार्य चल रहा था। नियमानुसार जहां 30 किलो राशन दिया जा रहा था, वहीं आरोपी युवक 40 किलो की मांग करने लगा। नियमों के अनुसार देने से इनकार करने पर वह भड़क गया और शराब के नशे में उल्टी-सीधी बातें करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने न तो महिला सेल्समैन की मर्यादा का ध्यान रखा और न ही सरपंच–सचिव के पद का सम्मान किया। नशे की हालत में वह महिला खाद सेल्समैन से भी हाथापाई करने पर उतारू हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। लोगों ने बहरी थाना पुलिस व जिला प्रशासन से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment