संत तुकाराम महाराज चौक दुधिया रोशनी से हुआ रोशन, नपा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

0 294

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुरना। नगर का मोक्षधाम तिराहा, जिसे अब जगतगुरु संत श्री तुकाराम महाराज चौक के नाम से जाना जाता है, अब हाईमास्ट लाइट की दुधिया रोशनी से जगमगा उठा है। बुधवार, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने भगवा ध्वज लगाकर और विधि-विधान से पूजन कर इस लाइट टावर का लोकार्पण किया।

भक्तों की मांग पर हुआ नामकरण

पांढुरना क्षेत्र में विट्ठल भक्ति और संतों के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए, ‘संत श्री तुकाराम महाराज सेवा समिति’ ने इस तिराहे के नामकरण की मांग की थी। नगर पालिका परिषद ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे ‘जगतगुरु संत श्री तुकाराम महाराज चौक’ का नाम दिया। वर्ष 2023 में यहाँ प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन किया गया था, जिसके बाद समिति ने एक वर्ष के भीतर चबूतरे का निर्माण कार्य पूर्ण किया।

राहगीरों को मिलेगी अंधेरे से मुक्ति

इस चौक पर अंधेरा होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। विशेषकर एमपीईबी ऑफिस के पास, संतोषी माता वार्ड और मोक्षधाम रोड पर रात के समय आवाजाही जोखिम भरी थी। नपा अध्यक्ष द्वारा हाईमास्ट लाइट की बटन दबाते ही पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा।

लोकार्पण में ये रहे उपस्थित

इस गरिमामयी अवसर पर नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के साथ सेवा समिति के भोजराज साबले, गणेश तहकित, मनोज गुडधे, पंकज राउत, पवन हिंगवे सहित नगर पालिका और एमपीईबी का स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा के लिए नगर पालिका और सेवा समिति का आभार व्यक्त किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment