कलेक्टर ने ली बैठक, योजनाओं में लापरवाही पर पशु चिकित्सकों को दी हिदायत

0 284

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

पांढुरना | कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज पशुपालन विभाग और समय-सीमा (TL) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय लक्ष्यों को पूरा न करने और कार्यों में देरी पर सख्त तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग: ‘अंतिम पांच जिलों में न आए पांढुर्णा’

कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य रैंकिंग में जिला पिछड़ना नहीं चाहिए।

हिदायत: लक्ष्य के अनुरूप काम न होने पर सौसर और पांढुर्णा के पशु चिकित्सकों को चेतावनी दी गई।

प्रमुख योजनाएं: कामधेनू, डेयरी प्लस और KCC आवेदनों को तेजी से बैंकों में जमा करने के निर्देश दिए।

आगामी बैठक: वृंदावन ग्राम योजना के लिए 4 फरवरी (बड़चिचोली) और 5 फरवरी (पंद्राखेड़ी) की तारीख तय की गई।

विकास कार्य: सड़क, नेटवर्क और शिक्षा पर जोर

समय-सीमा बैठक में जिले के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर चर्चा हुई:

शिक्षा: सौंसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

संचार: नेटवर्क विहीन गांवों में 4G टावर के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए।

क्ष सड़क: तिनशेर चौक से वर्धा नदी तक सड़क मरम्मत के लिए 4500 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।

स्वास्थ्य: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘नगदी रहित उपचार योजना 2025’ लागू की गई।

राजस्व एवं जनसुनवाई

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के लिए नई कार्यप्रणाली लागू की गई है।

बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की जांच के आदेश दिए गए।

लाडली बहना योजना के लंबित तकनीकी प्रकरणों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment