लीड कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहङी का पर्व।

0 679

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।

त्योहार कोई भी हो शहर के लीड कान्वेंट स्कूल में पूरी श्रद्धा विश्वास और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में दिन मंगलवार को लोहड़ीे के पावन पर्व पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल के निर्देशानुसार सभी शिक्षिकाएं अपने-अपने घरों से पारंपरिक पंजाबी लुक में स्कूल पहुंची तत्पश्चात स्कूल के प्रबंधक मो. जमाल और प्रधानाचार्या तराना जमाल ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ परंपरागत ढंग से लोहड़ी का पर्व अग्नि के चारों ओर फेरे लगाते हुए रेवती, मूंगफली, फूल फूले आदि अग्नि में प्रज्वलित करते हुए जहां लोहड़ी का पर्व मनाया वहीं सक्रांति के पर्व को मद्देनजर रखते हुए उड़द की खिचड़ी का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीति सिंह, चांदनी अनवर अंजलि अग्निहोत्री, नाजिया, राहत,सवा, रूपा सिंह, अपर्णा, रितु, रीमा सक्सेना, आस्था मिश्रा, शबेनूर, लोचन, शाइस्ता, चांदनी, , शोएबा, इकरा , सामीना,नाजरीन, वरिशा, नीतू सक्सेना, फराह खान, तरन्नुम अजमी, संतोष सक्सेना, शकील अहमद, दीपक, रितिक,आदि का सहयोग रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment