पांढुर्णा समाचार: कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 हजार की उपचार सहायता स्वीकृत

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
पांढुर्णा | 14 जनवरी 2026
जनसुनवाई में पहुंचे 26 आवेदक
साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने 26 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इसमें सीमांकन, पीएम आवास, लाड़ली बहना योजना और बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली-पानी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इलाज के लिए वित्तीय मदद
कलेक्टर की संवेदनशीलता से दो गंभीर मरीजों को कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वार्ड नं. 9 की विना मानेकर को 30 हजार और वार्ड नं. 8 के फत्तुजी माने को 25 हजार रुपये की राशि सीधे अस्पताल के खातों में भेजी गई।
किसानों के लिए ई-विकास प्रशिक्षण
खाद वितरण को पारदर्शी बनाने हेतु ‘ई-विकास’ प्रणाली शुरू की गई है। इसके कुशल संचालन के लिए आज नगर पालिका सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
8 युवाओं को मिला रोजगार
शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में वैभव एंटरप्राइजेस ने 8 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया। चयनित युवाओं को 13,800 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आगामी 21 जनवरी को यहां ‘युवा संगम अपरेंटिस मेला’ भी लगेगा।
मंडी तौल कांटे पर स्थिति स्पष्ट
पांढुर्णा मंडी समिति ने तौल कांटा बंद होने की खबरों को स्पष्ट किया है। समिति के अनुसार, 1988 में स्थापित यह कांटा मैनुअल होने और तकनीकी रूप से पुराना होने के कारण बंद है। इसे डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।