दुल्लुपुर में मजदूरी घोटाला! सचिव-सरपंच व उपयंत्री पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

सीसी रोड, नाली और पेवर ब्लॉक निर्माण में अनियमितता, मजदूरों को नहीं मिल रही पूरी मजदूरी

0 286

 

रिपोर्ट (VO) – मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडोरी जिले के दुल्लुपुर गांव से मजदूरी घोटाले का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने सीसी रोड, नाली और गली पेवर ब्लॉक निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो पूरी मजदूरी दी जा रही है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट…

 

डिंडोरी जिले के ग्राम दुल्लुपुर में चल रहे सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण एवं गली पेवर ब्लॉक (प्लेक) निर्माण कार्यों में मजदूरी भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

ग्रामीणों ने कलेक्टर डिंडोरी को लिखित शिकायत सौंपकर सचिव, सरपंच, उपयंत्री एवं मैट पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

शिकायत में बताया गया है कि मजदूरों को शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मजदूरी नहीं दी जा रही है। कई मजदूरों को कम भुगतान किया गया है, तो कई को समय पर मजदूरी भी नहीं मिल रही, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार भुगतान की मांग करने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है।

निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी कर मजदूरों के हक का पैसा रोका जा रहा है, जो सीधे तौर पर शासकीय नियमों का उल्लंघन है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कब तक जांच शुरू करता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

 

दुल्लुपुर गांव से सामने आए इस मामले ने एक बार फिर पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोल दी है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो मजदूरों का भरोसा सिस्टम से पूरी तरह टूट जाएगा।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment