सासन में SIR अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

0 140

सिंगरौली।

आज ग्राम पंचायत सासन में शक्ति केंद्र–सासन के बूथ क्रमांक 226 एवं 227 में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत फॉर्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिंगरौली विधायक माननीय रामनिवास शाह जी ने की।

 

बैठक में विधायक ने मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने, अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा नव मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दुबे जी, जनपद सदस्य श्रीमती किरन शाह जी, तियरा मंडल अध्यक्ष के. पी. शाह जी, पूर्व सरपंच भगवानदास शाह जी, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौबे जी, युवा नेता राज चौबे जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर पात्र मतदाताओं को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि मतदाता सूची अधिक सुदृढ़ और समावेशी बन सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment