खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही: ओवरलोड रेत परिवहन करते हाईवा (डंफर) जब्त

सिंगरौली, 12 जनवरी 2026।
कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान अभिवहन पास में उल्लेखित मात्रा से अधिक रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ओवरलोड हाईवा (डंफर) पकड़ा गया।
उक्त वाहन को गनियारी क्षेत्र से जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। मामले में संबंधित वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।