सीधी भगवामय: सनातन गौरव की भव्य भगवा यात्रा से गूंजा पूरा जिला,छत्रसाल स्टेडियम से शुरू हुई भगवा यात्रा रैली, जाति-भेद से ऊपर उठकर दिखी सनातनी एकता

0 201

सीधी | 12 जनवरी, सनातन संस्कृति और हिंदू एकता के प्रतीक भगवा यात्रा ने रविवार को पूरे सीधी जिले को भगवामय कर दिया। जिले के प्रमुख हिंदू मंदिरों, गली-मोहल्लों और चौराहों पर हफ्तों पहले से लगाए गए भगवा झंडे और पोस्टर आज जनसैलाब का रूप लेते नजर आए।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सनातनी युवाओं ने सप्ताहभर पहले से भगवा यात्रा संपर्क अभियान चलाया। गांव-गांव और मोहल्लों में बैठकों के माध्यम से जिलेवासियों को आमंत्रित किया गया, जिसके चलते यात्रा में भारी जनभागीदारी देखने को मिली।

 

छत्रसाल स्टेडियम से हुआ शुभारंभ,

 

भगवा यात्रा का शुभारंभ छत्रसाल स्टेडियम, सीधी से हुआ। सजे-धजे रथों, डीजे वाहनों और भगवा ध्वजों के साथ रैली शहर के प्रमुख मार्गों और सभी चौराहों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

 

हर वर्ग की भागीदारी,

यात्रा में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव को पीछे छोड़ते हुए प्रतिभागियों ने केवल सनातनी पहचान को प्राथमिकता दी। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

 

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद,

यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हर प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई और पूरे मार्ग पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

सनातन स्वाभिमान का प्रतीक,

कई श्रद्धालु सनातन धर्म से जुड़े पारंपरिक प्रतीक, भगवा ध्वज एवं शस्त्र हाथों में लेकर यात्रा में शामिल हुए। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “सनातन का अभिमान है भगवा, हर हिंदू की शान है भगवा।”

भगवा यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, बल्कि जिले में एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रभावी संदेश दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment