जय श्री राम   सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 246

. संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

. रविवार, 11 जनवरी 2026

💠👉सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो सभी सरकारी योजनाओं के बदले जाएंगे नाम, सनातन संस्कृति को दी जाएगी प्राथमिकता।

💠👉सीधी में दिखा पत्रकारों की आवाज का दम, वनांचल की बिटिया अनामिका बैगा को मेडिकल सपने को मिला संबल, सरकार उठाएगी सारा खर्च।

💠👉सिंगरौली जिले के एनसीएल मुख्यालय में विश्व हिंदी दिवस पर राजभाषा कार्यान्वयन एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

💠👉सीधी में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पाइप से पीट-पीट कर किया गया अधमरा।

💠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आक्रामक बयान- “ग्रीनलैंड हमारा होगा चाहे जैसे भी हो” रूस और चीन का दिखाया डर, डेनमार्क बोला-तो NATO का अंत तय।

💠👉अमेरिकी सेना का सीरिया में ISIS पर बड़ा हमला, कई ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक।

💠👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- ईरान आजादी की ओर बढ़ रहा, अमेरिका मदद को तैयार।

💠👉अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश,परिसर में घुसा 55 साल का शख्स पकड़ा गया, कश्मीर का रहने वाला।

💠👉सुवेंदु अधिकारी का ममता को नोटिस,72 घंटे में जवाब मांगा, मुख्यमंत्री बोली थीं- सुवेंदु कोयला घोटाले का पैसा शाह तक पहुंचाते हैं।

💠👉 बिहार में केसी त्यागी की JDU से छुट्टी!पार्टी बोली- उनसे हमारा सरोकार नहीं, एक दिन पहले CM नीतीश को भारत रत्न देने की मांग की।

💠👉नेवी पश्चिम बंगाल के हल्दिया में बेस बना रही,बंगाल की खाड़ी में चीन-बांग्लादेश की गतिविधियों पर नजर,छोटे वॉरशिप तैनात होंगे।

💠👉डोभाल बोले-जंग दुश्मन का मनोबल तोड़ने के लिए लड़ते हैं,हम मनोरोगी नहीं कि शव देखकर खुशी मिले, मौजूदा लीडरशिप ने 10 साल में देश बदला।

💠👉14 राज्यों में वॉन्टेड भोपाल का ‘रहमान डकैत’ गिरफ्तार,देशभर की पुलिस को 20 साल चकमा दिया, लग्जरी कार और अरबी घोड़ों का शौकीन।

💠👉बंगाल की ऊंची इमारतों में स्थापित होंगे मतदान बूथ, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, तृणमूल कांग्रेस ने किया था विरोध।

💠👉 कोलकाता बंगाल में सुवेंदु अधिकारी पर पुलिस के सामने हमला, धरने पर बैठे,इलाके मे तनाव।

💠👉17 जनवरी को वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, अमृत भारत एक्सप्रेस की भी लॉन्चिंग।

💠👉अब सिम बदलने पर पुराने नंबर का वॉट्सएप जारी नहीं रहेगा, भारत के दूरसंचार विभाग ने कंपनियों ने इसे बंद करने को कहा है।

💠👉पश्चिमी दबाव के बीच रूसी तेल का आयात बंद करने वाली रिलायंस, अब अमेरिका के जरिए वेनेजुएला से तेल खरीदना चाहती है।

💠👉ईरान में आर-पार की जंग,10 लाख लोग सड़कों पर, इंटरनेट बंद और दुनिया भर में शासन की निंदा।

खेल समाचार

💠👉🏏भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा आज पहला वनडे क्रिकेट मैच ।नेट्स में चोटिल हुए पंत, रोहित ने सिराज को दिए बैटिंग टिप्स,आज पहले वनडे के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार।

🌺प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌺

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment