नवागत डिप्टी कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जैविक खेती के लिए प्रसिद्ध नर्मदांचल गौ सेवा समिति का किया विजिट 

0 604

जैविक उत्पाद इंसानी स्वास्थ को उत्तम रखते हैं,वहीं मिट्टी की सेहत के लिए भी जरूरी है जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू

 

डिण्डौरी/शहपुरा:- जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू से जोकि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे हैं।

 

स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण देने का अमूल्य कार्य कर रहे है । इसके साथ- साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते है।

 

हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया व डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन और ग्राम विस्तार अधिकारी श्रीपाल पाटीदार ने नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट किया। और देखा साथ ही केंचुआ खाद, वर्मीवाश,अग्नीअस्त्र, जीवामृत, बीजोपचार आदि को देखा व जैविक फार्म हाउस पर लगी हुई सब्जियां। केला, पपीता, अदरक, करेला, सेमी, मूली,टमाटर,गोभी, भटा, आलू, मटर, प्याज, लहसुन, लाल भाजी, मेथी भाजी आदि को देखा और सराहना किया ।

 

इस कार्यक्रम में कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन और श्रीपाल पाटीदार जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू, आयुष, प्रगति साहू रहे उपस्थित।

 

दिनांक – 10/1/2026

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment