शाहपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1 हाइवा व 2 ट्रैक्टर जब्त

0 315

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

डिंडौरी कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को खनिज विभाग की टीम ने शाहपुर क्षेत्र में अवैध रूप से मुररू (खनिज) का परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा है।

कार्रवाई के दौरान 1 हाइवा वाहन क्रमांक MP15 HA 0943 तथा 2 ट्रैक्टर, जिनमें एक ट्रैक्टर क्रमांक MP15 AA 6897 एवं एक बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर, अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए। खनिज विभाग द्वारा नियमानुसार तीनों वाहनों को जब्त कर थाना शाहपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार निरंतर जांच व कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन अथवा परिवहन की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि जिले में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment