Breaking News

गुलाबगंज रोड पर तेंदुए की दहशत, लोग सतर्क रहे

0 9,457

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

गुलाबगंज-हथिया खेड़ा गुलाबगंज मार्ग पर रात्रि में तेंदुआ चीता या शेर जैसी आकृति का एक जानवर देखा गया है जिसे देखकर इस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है आवागमन की दृष्टि से बासौदा विदिशा वाया गुलाबगंज होकर रोड रात्रि में भी चलता है जहां यातायात के दौरान चार पहिया वाहन के अलावा दो पहिया वाहनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग आते जाते हैं इस कारण भय का माहौल बना हुआ है वहीं किसान अपने खेत पर जाने से भी कतरा रहे हैं फसलों में सिंचाई करने का समय चल रहा है लेकिन लोग अपने खेतों पर तेंदूए आदि के डर से अपने खेतों पर कार्य और निगरानी नहीं कर पा रहे हैं वैसे गुलाबगंज क्षेत्र में जंगल नहीं है फिर भी यह जानवर जंगल से भटक कर इस क्षेत्र में आ गया है कल रात्री हथिया खेड़ा से चकख़ेजड़ा की तरफ जाते हुए देखा गया है राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिस कारण क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है स्थानीय किसानों ने कहा है कि वन विभाग इसके पग मार्क को देखते हुए उसकी खोजबीन करें जिससे वह पकड़ा जाए और लोग अपनी दिनचर्या को अमल में ला सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment