Breaking News

जिलें के आम नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया में निभाए अपनी भागीदारी

0 218

 

खमोद चंदेल जिला ब्यूरो डिंडोरी

 

डिंडोरी -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति अंजु पवन भदौरिया ने वर्तमान में संचालित एसआईआर के शेष चरण की अवधि में आम नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की है । सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन करवाने का अनुरोध किया गया है। विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत वर्तमान में दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्रवाई प्रचलित है । गत 23 दिसम्बर को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। समस्त बीएलओ आगामी 22 जनवरी तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावा- आपत्ति प्राप्त करेंगे। युक्तियुक्तकरण पश्चात जिले में अब कुल 701 मतदान केन्द्र हैं । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा डिण्डौ री जिले के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्ति एवं मतदाताओं से अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर बीएलओ से प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करने की अपेक्षा की गई है। इस दौरान सूची में दर्ज नाम की प्रविष्टियों में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ को फॉर्म 8 पर आवेदन देना आवश्यक है। इसी तरह एक जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता भी प्रारूप 6 पर वांछित जानकारी भरकर अपना आवेदन मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए बीएलओ को दे सकते हैं। वर्तमान मतदान केन्द्र अन्यत्र नाम स्थानांतरित कराने के लिए भी फॉर्म 8 पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ को आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किये जाने के उपरांत कैटेगरी सी के ऐसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में नाम दर्ज है किन्तु उक्त मतदाता का स्वयं नाम अथवा उनके माता/ पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नही है। ऐसे मतदाताओं को आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज के साथ सुनवाई स्थल पर उपस्थित होकर सुनवाई किया जाना है। जिला-डिण्डौ्री के अंतर्गत कुल 2240 मतदाताओं को कैटेगरी सी के रूप में चिन्हांकित किया गया है। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से तामिल कराकर बीएलओ ऐप में अपलोड कराया जा रहा है। आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी मतदाताओं को 05 जनवरी 2026 तक शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराया जा चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा एवं 104 – डिण्डौररी के रजिस्ट्री करण अधिकारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराते हुये पावती बीएलओ ऐप में अपलोड किये जाने हेतु संबंधित मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी को निर्देशित करने के निर्देश दिये गये है।

22 जनवरी तक भर सकेंगे नया फार्म

ड्राफ्ट रोल में अगर किसी मतदाता का नाम नहीं मिला है। या किसी मतदाता की उम्र 1 जनवरी 2026 को अठारह साल पूरी हो रही है तो वह 22 जनवरी तक अपने मतदान केंद्र पर कर बीएलओ से छह नंबर फार्म लेकर जमा कर सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment