सीधी जिले के सेमरिया में हनुमानगढ़ चौराहे पर स्थिति कियोस्क दुकान संचालक पर हमला, तीन आरोपी हिरासत में, मामले की गहन जांच जारी

0 605

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान/ कियोस्क प्रतिष्ठान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने दुकान संचालक पर अचानक हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्राहकों में भगदड़ की स्थिति बन गई। हमले में संचालक विनोद कुमार साकेत घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने दुकान में घुसकर मारपीट की, जिससे संचालक को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

घायल संचालक विनोद कुमार साकेत को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी सेमरिया केदार परोहा ने बताया कि

 “आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।”

संचालक ने जताई साजिश की आशंका,

घायल संचालक विनोद कुमार साकेत ने कहा कि

 “उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है।”

उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग भी की है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में चिंता देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment