गुरुकुल सेवा ट्रस्ट ने छात्र-छात्राओं,म एवं पत्रकारों को किया सम्मानित।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट गरीब एवं अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षण ग्रहण करने के लिए लगातार प्रयासरत है
संस्था के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में
युवा प्रतिभा मंच का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
संस्थापक, अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए जिला संस्था में पढ़ने वाले बच्चे जिला स्तर पर कॉमेडी, सिंगिंग, डांसिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है
हमारी संस्था छात्र-छात्राएं जो पूरे वर्ष अच्छे मार्क्स व अटेंडेंस में डिसिप्लिन में पूरे वर्ष अच्छी परफॉर्मेंस देता है संस्था ऐसे बच्चों को स्टूडेंट आफ ईयर के अवार्ड से सम्मानित करने का काम करती है,
जिन छात्र, छात्राओं के माता-पिता पेरेंट्स मीटिंग में पूरे वर्ष अटेंडेंस देते हैं संस्था द्वारा उन छात्र छात्रों के माता, पिता को भी सम्मानित करने का काम करती है
सागर ने का की आज संस्था की ओर से जनपद के पत्रकारों को भी सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, महेंद्र चावला, विशेष, मुबारक अली आदि शामिल है,
मुख्य रूप से वशिष्ठ अतिथि डॉक्टर केपी गुप्ता, अग्रसेन सिंह, राजीव कुमार, मेघा गुप्ता एडवोकेट, आशीष वर्मा शामिल रहे।