गुलाबगंज हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ

0 338

 

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

 

गुलाबगंज- खण्ड के संतापुर मण्डल में रविवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया यह कार्यक्रम दांगी धर्मशाला गुलाबगंज में किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि नूरपुर धाम के बालकदास महाराज रहे एवं मुख्यवक्ता विदिशा विभाग के महाविद्यालयीन प्रमुख प्रेम सिंह कुशवाह ने अपना उद्बोधन दिया बालकदास महाराज ने सभी समाज जन को मिलजुल कर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया मुख्यवक्ता के रूप में प्रेम सिंह कुशवाह ने भारत के सामने खड़ी चुनौतियों के बारे में अवगत कराया प्राचीन पारिवारिक परिदृश्य के बारे में बताया कि कैसे पहले सभी कार्यक्रम कुटुंबियों के सहयोग से बड़े से बड़ा कार्य आसानी से हो जाता था अब सभी कामों को करने के लिए बाहर से लोग बुलाने पड़ते हैं अगर परिवार एक रहेगा तो बड़े से बड़ा काम चुटकियों में हो जाएगा। अगर परिवार बंट जाएगा तो समस्याएं बढ़ जाएगी। देश की समस्याओं का सामना हमें मिलकर करना है। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर हमे आगे बढ़ना है बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा बिखराव का ही परिणाम है जहाँ हिन्दू घटा देश बंटा। कार्यक्रम में खण्ड संघचालक शिवप्रसाद तिवारी और मण्डल के सभी गाँवों के ग्रामीण शामिल रहे बाद में सबने मिलकर भजन के साथ भोजन किया गाँव गुलाबगंज की मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सबने मिलकर एकता को शपथ ली। कार्यक्रम में नगर आगामी अप्रैल माह में होने वाले यज्ञ की जानकारी के पत्रक बांटे गए पुस्तक विक्रय स्टॉल से प्रेरक पुस्तकें खरीदी गईं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment