पांढुर्णा में अतिथि शिक्षकों का हुंकार: 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू, विधायक नीलेश उईके ने किया आगाज

0 347

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुर्णा। शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर आज से पांढुर्णा जिले में भी अतिथि शिक्षकों का 3 दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री नीलेश उईके जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जतन उईके जी के कर-कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

रविवार को निकलेगी विशाल रैली

अतिथि शिक्षक संगठन द्वारा आयोजित यह प्रदर्शन आगामी रविवार तक चलेगा। आंदोलन के अंतिम दिन (रविवार) को एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसके पश्चात संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। विधायक श्री उईके ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को जायज बताया और उचित मंच पर उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया।

संगठन की मजबूत उपस्थिति

आज के शुभारंभ कार्यक्रम में जिले भर से भारी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल रहे:

जिला नेतृत्व: जिला अध्यक्ष रवि पाटिल, जिला संयोजक सिरपत पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बंडू गोलाईत।

सौंसर ब्लॉक: अध्यक्ष राजेंद्र पिम्पलकर, प्रदीप एमदे, श्याम डोंगरे।

नान्दनवाड़ी ब्लॉक: अध्यक्ष जावेद शेख, घनश्याम गोहिते, दिवाकर सरयाम, उमेन इवने, प्रवीण साहू।

पांढुर्णा ब्लॉक: अध्यक्ष गजानन वानखेड़े, प्रमोद तहकीत, जीतेन्द्र पराड़कर।

मीडिया प्रभार: जिला मीडिया प्रभारी श्री अभिजीत जोशी एवं श्री सूर्यकांत शेंडे।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से अल्प मानदेय और भविष्य की अनिश्चितता के बीच सेवाएं दे रहे हैं, अब सरकार को उनके नियमितीकरण और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय लेना होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment