मानवाधिकार संरक्षण संगठन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0 216

जिला अध्यक्ष मीनाक्षी जैन के नेतृत्व में 50 कंबलों का वितरण

विदिशा।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवाधिकार संरक्षण संगठन (एचआरडी) द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सेवा कार्य किया गया। संगठन की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी जैन के नेतृत्व में विदिशा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को 50 कंबल वितरित किए गए।

इस दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने कहा कि “मानवाधिकार संरक्षण संगठन का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक सम्मान, संवेदना और सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। मानवता की सेवा ही हमारा धर्म है।”

स्थानीय नागरिकों ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment