शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन
सुशासन के मूल्यों पर हुआ विचार-मंथन
सीधी 31 दिसम्बर 2025
शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी इंद्रशरण सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक काल तक की सुशासन व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने राम राज्य की अवधारणा तथा अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा किए गए सुशासन से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि पार्षद पूनम सोनी ने सुशासन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए नागरिकों को सुशासन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सोनी ने अपने उद्बोधन में नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देना, प्रशासन की जवाबदेही एवं पारदर्शिता, शासन के कार्यों में सुधार तथा कुशल एवं प्रभावी सार्वजनिक सेवाओं की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर पवन मिश्रा, निशांत मिश्रा एवं अनिल पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त कर उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थितजनों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं कोमल सिंह एवं अंकिता सिंह ने अपने विचार साझा किए, जबकि श्रेया गौतम ने अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा रचित कविता का भावपूर्ण वाचन किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. राजेश कुमार साहू, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया एवं संचालन प्राची सिंह ने कियज्ञं
इस अवसर पर पंकज पांडे, विभा शर्मा, अन्नू पांडे, अजीत वर्मा, संजय सोनी, डॉ. प्रतिमा कौल, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. अमृता ब्राह्मणे, डॉ. अनिलेश वर्मा, डॉ. पुष्पराज सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. विजय अहिरवार, डॉ. ज्ञानेंद्र दुबे, डॉ. सूरज सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।