फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक सीधी ने जारी की सूचना
सीधी 31 दिसम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक जिला सीधी श्री संतोष कोरी (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इनाम राशि की घोषणा की गई है। थाना कमर्जी, जिला सीधी के फरार आरोपी अमन सिंह बघेल, पिता सी.पी. सिंह बघेल, निवासी ग्राम सुअरगात, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी (म.प्र.) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, किंतु अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80बी(1) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत फरार आरोपी अमन सिंह बघेल की गिरफ्तारी के लिए 200 रुपये (दो सौ रुपये) के इनाम की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपी के संबंध में ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करेगा या स्वयं आरोपी को गिरफ्तार कराएगा, उसे घोषित इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
इनाम राशि के वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा लिया जाएगा, जो सर्वमान्य होगा।