पैन इंडिया पहल के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में हुआ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर

0 190

 

सीधी 31 दिसम्बर  2025

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी प्रयाग लाल दिनकर, रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी  मनीष कौशिक द्वारा जिला न्यायालय परिसर सीधी में आज दिनांक 31/12/2025 को जिला न्यायालय परिसर में प्रोटेक्ट टुडे, सिक्योर टुमारो (Protect Today Secure Tomorrow)  पैन इंडिया पर्यावरण विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर द्वारा इस पहल का उद्देश्य के बारे में बताया गया। पहल का उद्देश्य पर्यावरण कानून के तहत शिकायत निवारण तंत्र तक पहुंचने में समुदायों की सहायता कराना, राज्य की कार्यवाही को निर्देशित किए बिना। इसका मुख्य लक्ष्य स्वैच्छिक सामुदायिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बाहरी कार्यों में लगे लोगों के लिए।

रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश ने बताया कि इस पहल के माध्यम से हम समुदायों को पर्यावरण कानून के बारे मेें जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे है। जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक ने बताया कि यह पहल संपूर्ण भारत पर लागू की जायेगी, जिसमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील कानूनी सेवा क्लिनिक और पैरालीगल वॉलेंटियर के व्यापक संस्थागत नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। जिला विधिक सहायता अधिकरी  मनीष कौशिक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन को न्याय दिलाने हेतु निरंतर कार्यरत है।

उक्त शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी  प्रयाग लाल दिनकर,  रवीन्द्र कुमार शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी  मनीष कौशिक, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित आमजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment