जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला डिंडोरी के जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन एवं विकासखंड बजाग की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे के नेतृत्व में जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। विकासखंड बजाग के सेक्टर-04 अंतर्गत ग्राम बछरगांव की मरजादी नदी पर जल संरक्षण के तहत 55 बोरी बंधान का कार्य श्रमदान के माध्यम से संपन्न किया गया।
यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था बैगा समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि बोरी बंधान से आसपास के भूजल स्तर में वृद्धि होगी, कृषि फसलों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा पशु-पक्षियों एवं वन्य जीवों के लिए यह जल संरक्षण कार्य वरदान साबित होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, मेंटोर श्री शिवकुमार धुर्वे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री सत्यवान कोठी तथा छात्र श्री उमेश कोठी की सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय सहयोग रहा।