विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई बैठक

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
विदिशा:- शनिवार दोपहर भाजपा जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चौहान खेल महोत्सव के विदिशा विधानसभा क्षेत्र के क्रिकेट एवं कबड्डी की टीमों का फाइनल मैच और उसके पश्चात विजेता टीम को दोपहर 12बजे पुरस्कार कार्यक्रम में जैन कॉलेज ग्राउंड में पधार रहे हैं और फिर 3बजे विदिशा में ट्रेनों के नवीन स्टॉपेज पर रेल्वे स्टेशन पर आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे उक्त कार्यक्रम के रूपरेखा के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया बैठक में विधायक मुकेश टंडन ने कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा और सभी से अपील की कि सभी कार्यकर्ता और नागरिकबंधु, व्यापारी भाइयों और हमारी मातृशक्ति दोनों कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी सहभागिता निभाए ! बैठक मुख्य रूप से जिसमें विदिशा विधायक मुकेश टंडन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व सहकारिता बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, दिनेश कुशवाहा, प्रशांत खत्री, प्रतीक कांग,रामेश्वर किरार, अंकित दुबे ,अरविंद श्रीवास्तव,संतोष शर्मा, अनिल सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा मांझी, संतोष पेंटर विकास भट्ट, रविन्द्र रघुवंशी, कम्मू अहिरवार, पप्पू सरदार, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे!