सिहावल में शिक्षक पर नकाबपोशों का हमला, शिक्षा कर्मियों में दहशत 

0 494

रिपोर्ट -शाहिद खान

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विकासखंड में शिक्षकों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पूर्व बहरी क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट की घटना के बाद अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितवरिया में पदस्थ अतिथि शिक्षक अनिल कुशवाहा के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। विद्यालय से घर लौटते समय दो नकाबपोश युवकों ने लिफ्ट के बहाने उनकी बाइक रोकी और अचानक मारपीट शुरू कर दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मारपीट के दौरान शिक्षक की नाक से खून बहने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने सिहावल पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज कराई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वयं को असुरक्षित बताते हुए भय और चिंता जताई, साथ ही कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से शिक्षक वर्ग में दहशत का माहौल है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये हमलावर कौन थे—कोई शरारती छात्र, नशे में धुत युवक या फिर आदतन अपराधी? इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़, सिहावल से रिपोर्ट : शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment