राजेंद्र ठाकरे बने मारूड/पैलेपार कुनबी समाज अध्यक्ष, संगठन को मिली नई दिशा

0 363

 

संवाददाता – निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

पांढुर्णा (Pandhurna): संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा के तत्वावधान में मारूड/पैलेपार इकाई का गठन किया गया। इस बैठक में जनपद पंचायत सदस्य राजेंद्र ठाकरे को सर्वसम्मति से मारूड कुनबी समाज अध्यक्ष चुना गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता देविदास राऊत को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में नामदेवराव गावंडे और मनोज ठाकरे (उपाध्यक्ष), मुरलीधर बरडे (कार्यकारी अध्यक्ष), सुरेंद्र सुले (सचिव), और सचिन शुभम कङू (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।

यह निर्णय दिवंगत अध्यक्ष गंगाधर राऊत के पद रिक्त होने के बाद लिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रामराव टोनपे ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र ठाकरे को बधाई दी और समाज बंधुओं से एकजुट होकर भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, जिसका निर्माण न्यू सुभाष वार्ड में चल रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment