शराब के नशे में ऑटो पलटा, सब्ज़ी बेचने जा रही महिला दबने से बाल-बाल बची

सीधी | 13 दिसंबर 2025
सीधी जिले के मायापुर क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बहरी मंडी से सब्ज़ी लेकर गांवों में बिक्री के लिए जा रहीं महिलाओं से भरा एक ऑटो मायापुर से नक़झर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो चालक ने अधिक सवारी भरने के चक्कर में क्षमता से कहीं अधिक महिलाओं को बैठा लिया था, जिससे संतुलन बिगड़ गया।

हादसे में कई महिलाओं को चोटें आईं, जिन्हेंएक महिला को तत्काल मिश्रा नरसिंह होम ले जाकर उपचार कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला के ऊपर सब्ज़ी से भरा बोरा गिर गया, जिससे वह दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक बहरी मंडी से सब्ज़ी लेकर आई महिलाओं को उनके गांव छोड़ने के लिए सवार कर रहा था। अधिक सवरी भरने की लालच में चालक ने तय सीमा से ज्यादा सवारियां बैठा लीं। इसी दौरान चालक द्वारा मायापुर क्षेत्र में शराब पीने की भी चर्चा सामने आई है, जिसके बाद वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना फिटनेस और बिना जांच के ऑटो धड़ल्ले से चल रहे हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने से सवारियों की जान खतरे में पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोषी ऑटो चालक पर सख्त कार्रवाई और अवैध रूप से चल रहे ऑटो के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।