…….सुप्रभात! सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏 

0 240

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा के साथ

 

🕉शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025🕉

🔆👉सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की रिपोर्ट पेश कर कहा कि हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य संकल्प।

🔆👉सीधी सिंगरौली nh39 को एन एच ए आई को सौंपने की प्रक्रिया में आई तेजी।

🔆👉डिंडोरी जिले में ईट राइट अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन डिंडोरी की बड़ी कार्यवाही।

🔆👉समनापुर पंचायत में फर्जी नियुक्ति का हुआ खुलासा, करोड़ों की हुई हेरा फेरी उजागर। सरपंच सचिव की मिली भगत से हुआ भ्रष्टाचार का भारी खेल।

🔆👉 एक और बड़ी बात , मेक्सिको ने चीन, भारत सहित एशियाई देशों के सामानों पर 50% तक हाई टैरिफ लगाने का लिया फैसला, 2026 से होगा लागू।

🔆👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, पुतिन के भारत दौरे के बाद पहली बार कि बात ।

🔆👉म्यांमार में सैन्य हवाई हमले में अस्पताल तबाह, 34 मरीजों और कर्मचारियों की मौत।

🔆👉तीन दशकों बाद MP में नक्सलवाद पर लगाम, बालाघाट नक्सल मुक्त जिला घोषित, आखिरी 2 बचे नक्सलियों ने किया सरेंडर।

🔆👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहां की अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद छात्रों का वापस भारत और चीन जाना शर्मनाक।

🔆👉इजराइल के नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात ‘बहुत जल्द’,इजराइली पीएमओ ने दी जानकारी।

🔆👉 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बनी अभिभावक, 138 बेटियों का कराया ‘कन्यादान’, मुस्लिम जोड़ों का मौलवियों द्वारा हुआ निकाह।

🔆👉 निकल गई हेकड़ी़ ब्राह्मण की बेटी चाहिए IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज, सभी पदों से हटाए गए।

🔆👉इंडिगो ने की घोषणा ,हवाई अड्डे पर लंबे समय तक फंसे यात्रियों को मिलेगा मुआवजा, 10 हजार तक की मिलेगी राशि।

🔆👉श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा ISRO का 6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा।

🔆👉 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बोलीं- शाह खतरनाक, वे दुर्योधन-दुशासन जैसे, महिलाओं से कहा- SIR में नाम कटे तो आपके खाना बनाने के बर्तन हैं, उनसे लड़ो।

🔆👉सरकार बोली- ग्लोबल एयर क्वालिटी रैंकिंग ऑफिशियल नहीं,WHO सिर्फ सलाह देता है, राज्यसभा में मंत्री बोले- हम बाहरी रिपोर्ट पर पॉलिसी नहीं बनाते।

🔆👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर डिनर पर पहुंचे NDA सांसद, 20-25 के ग्रुप में बसों से आए, अनुराग ठाकुर ने कहा-अगला डिनर बंगाल जीत के बाद।

🔆👉गोवा नाइट क्लब हादसा,अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया।

ट्रक खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता,पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की।

🔆👉 विपक्ष उबाल पर ,सियासी घमासान के बिच संसद बना रणक्षेत्र, अमित शाह और राहुल गाँधी की फिसली जुबान,।

🔆👉’जेल में मेरी हत्या हो जाएगी… मुझे बचा लीजिए’, कोर्ट में फूट-फूट कर रोए पूर्व IPS अमिताभ।

 

खेल समाचार

 

🔆👉🏏 दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे T20 में भारत को दी करारी शिकस्त ।भारत की T20 में रनों के लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार, तिलक बर्मा को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश।

 

🌹आपका दिन शुभ – सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment