एसडीएम बजाग ने पीएमKSY 2.0 परियोजना का निरीक्षण कर किसानों से की खेत तालाब के लाभों पर चर्चा

0 397

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने आज पीएमKSY 2.0 के अंतर्गत परियोजना क्रमांक-03, जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर खेत तालाब संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर खेत तालाब के महत्व और इसके उपयोग से होने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने कहा कि खेत तालाब किसानों के लिए समृद्धि का आधार हैं, क्योंकि इससे वर्षा जल का संरक्षण होता है और फसल सिंचाई में स्थायी सुविधा मिलती है। उन्होंने किसानों को तालाब में संग्रहित जल का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने, माइक्रो सिंचाई तकनीकों को अपनाने तथा फसल विविधीकरण पर भी सुझाव दिए।

भ्रमण के दौरान उन्होंने निम्न हितग्राहियों के खेत तालाबों का निरीक्षण किया—

गीता बाई पति भरत सिंह, ग्राम गिरवरपुर

गुलाब सिंह पिता मान सिंह, ग्राम बसनिया

जानकी बाई पति कुंदे सिंह, ग्राम बोंदर

तिहर सिंह पिता कुंवर सिंह, ग्राम शिवरी

एसडीएम ने कहा कि खेत तालाब जैसी संरचनाएँ प्राकृतिक जल संरक्षण को बढ़ावा देती हैं और किसानों को वर्षभर सिंचाई के साधन उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment