विदिशा वार्ड 19, 22 और 10 में SIR फार्म जमा करने विधायक ने चलाया जागरूकता अभियान

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
विदिशा:- सोमवार को विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने वार्ड नंबर 19, 21 और 10 SIR फार्म जमा करने जागरुकता अभियान चलाया जिसमें तलैया मोहल्ला, किरी मोहल्ला, परिणय गार्डन, लोहांगी मोहल्ला और भगत सिंह कालोनी के आसपास घर घर पहुंच कर जन संपर्क किया और वार्डवासियों से निवेदन किया कि जिन लोगों ने अपने फार्म अभी तक BLO को जमा नहीं किए वह अपने फार्म शीघ्र जमा करे! वार्ड भ्रमण के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया! जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदिशा विधायक मुकेश टंडन, वैत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, संतोष शर्मा, विकास भट्ट,पप्पू सरदार, रविन्द्र रघुवंशी, कौशल अहिरवार, गोलू चौधरी, लियाकत खान कल्लू भाई, कामू अहिरवार, राजेश राय, पवन पंजाबी, डॉ शरद बिलथरिया, आशिक पटेल, प्रदीप सरदार,नरेन्द्र धाकड़, मनीष किरार, हरिओम शर्मा, सोनू कुशवाह, शिवेन्द्र राणा, गजेन्द्र यादव, शिवनारायण त्यागी, मोनू चौबे, संदीप नामदेव आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!