कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक संपन्न — योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा

0 377

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी,

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए धीमी प्रगति वाले विभागों को चेतावनी दी। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बिना अनुमति अधूरे भवनों के हैंडओवर पर रोक लगाने एवं छात्रावासों की दीवारों पर स्थानीय कलाकारों से गोंडी चित्रकला करवाने के निर्देश दिए।

 

धान और कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्रों के सुचारू संचालन, बीज-खाद वितरण में पारदर्शिता, अवैध खनन-परिवहन पर सख्त कार्रवाई, स्कूल बसों व यात्री वाहनों के दस्तावेजों की जांच, मनरेगा एवं पीएम आवास सहित अन्य विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने रविवार को हाट बाजार लगाने, मत्स्य पालन को प्रोत्साहन, जल संरक्षण हेतु स्टॉप डेम पर गेट लगाने, धरती आबा योजना के सर्वे को तेज करने, शिविरों में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने और छात्रावासों/आश्रमों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment