विज्ञान और गणित ओलम्पियाड में 1406 विद्यार्थी शामिल

0 272

 

सीधी(राकेश शर्मा) सीधी कलेक्टर के निर्देशन में शासकीय हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों हेतु कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए गणित एवं विज्ञान ओलम्पियाड का आयोजन 07 दिसंबर 2025, रविवार को किया गया। परीक्षा दो सत्रों में सम्पन्न हुई।

 

उपस्थिति के अनुसार प्रथम पाली विज्ञान विषय में दर्ज 1974 विद्यार्थियों में से 1384 और द्वितीय पाली गणित विषय में 1406 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विकासखंड स्तरीय परीक्षा जिले के पाँच परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई। इनमें कुसमी में दर्ज 257 में से 227, मझौली में दर्ज 450 में से 363, उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर नैकिन में दर्ज 403 में से 276, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सीधी में दर्ज 441 में से 292 तथा सिहावल परीक्षा केंद्र में दर्ज 423 में से 226 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

 

परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओशो उत्सव, बीडी कोल, अवधशरण पांडेय, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, एडीपीसी प्रवीण कुमार शुक्ल और एपीसी रमसा डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

ओलम्पियाड के उद्देश्य की जानकारी देते हुए एपीसी रमसा डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे भविष्य में चिकित्सा, तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment