पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बाबा साहेब की अधूरे सपनो को पूरा करेगी कांग्रेस

सिंगरौली/जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा के तत्वाधान में देश के महान संविधान निर्माता, देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री, अद्वितीय विद्वान और विधिवेत्ता, सामाजिक न्याय के पैरोकार भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर
श्रद्धांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी,जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज का यह दिवस हमें उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा, न्याय और स्वाभिमान के अमूल्य संदेशों को पुनः स्मरण कराता है,भारत के संविधान की मूल भावना — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व — को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है, और इसी मार्ग पर हम सब प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ते रहेंगे इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि संकल्प उस भारत का, जिसके बारे में बाबा साहेब ने सपना देखा था जहां जाति, भेदभाव, अन्याय और असमानता की कोई जगह न हो जहां हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और न्याय मिले, इन सपनों को हम सब मिलकर साकार करने का प्रयास करेंगे उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी,सेवादल के मुख्य संघटक रूपेश चंद्र पांडेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह,जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह,पूर्व पार्षद रामसागर शाह,पार्षद अनिल वैश्य,शाहिद खान रिंकू जिला उपाध्यक्ष रामब्रिज कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष सुरेश जयसवाल एडवोकेट,गंगा प्रसाद शाह एडवोकेट,सुदामा प्रसाद साकेत एडवोकेट ,सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्यापति शाह एडवोकेट,अशोक कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ सोनी, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष रामदास शाह,जिला उपाध्यक्ष आर के शाह,आर सी वर्मा,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साकेत एडवोकेट,कोषाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद कुशवाहा, राजू सिद्दीकी,राकेश शाह,राजेश यादव,भगवानदास चौहान कई लोग उपस्थित रहे।*