विदिशा SIR जागरूकता अभियान करते समय विधायक ने जूनियर बालक छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
विदिशा:- आज शनिवार को वार्ड क्रमांक 21 में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने वार्ड का भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर एस आई आर फार्म के बारे में जानकारी दी और कहा कि गणना पत्रक के साथ कोई अलग से दस्तावेज नहीं लगाना है सिर्फ नवीन फोटो चिपका कर केवल फॉर्म भर कर BLO को या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना है! बाद में जब जिनके नए नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म न. 6 भरा जाएगा दस्तावेज केवल उन्हीं को देना है! गणना पत्रक में कोई कागज नहीं लगाना है! जागरूकता अभियान के दौरान विधायक मुकेश टंडन और नगरपालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने अनुचित जाति जूनियर बालक छात्रावास लुहांगी विदिशा का औचक निरीक्षण किया जिसमें छात्रावास की व्यवस्ताओं और मिलने वाली सुविधाओं देखा एवं रजिस्टर चेक किए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया!जन जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जैन वैत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, वीरेंद्र धाकड़ मिर्ची सेठ, पप्पू सरदार, विकास भट्ट, रविन्द्र रघुवंशी, पार्षद प्रतिनिधि सिद्धार्थ जैन, लियाकत खान कल्लू भाई, कामू अहिरवार, प्रमोद जैन,कृष्ण लाहौरी, पवन पंजाबी, आशिक पटेल, प्रदीप सरदार, राघवेंद्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!