विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल से निकली जागरूकता रैली

0 177

 

सिविल सर्जन ने कहा — जागरूकता ही रोकथाम

 

जमशेदपुर। झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रांची के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल जमशेदपुर में जिला स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मी, एनजीओ प्रतिनिधि, एएनएम स्कूल की छात्राएँ शामिल हुए।

रैली सदर अस्पताल परिसर से शुरू होकर खासमहल चौक, परसूडीह थाना होते हुए पुनः अस्पताल परिसर में आकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने Stop HIV, जाँच कराएँ — सुरक्षित रहें, एड्स मरीजों से भेदभाव नहीं, सहयोग करें जैसे संदेश देते हुए लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को रेड रिबन लगाया गया। आईसीटीसी काउंसलर डॉ. रामचंद्र सिंह ने रेड रिबन का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रतीक हमें एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने की प्रेरणा देता है।

रैली के बाद सिविल सर्जन कार्यालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि एचआईवी अब लाइलाज नहीं। समय पर जाँच, सही उपचार और नियमित दवा से एचआईवी संक्रमित लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं। समाज को उन्हें सम्मान देना होगा।

एसीएमओ डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गलत धारणाएँ बीमारी से अधिक खतरनाक हैं। सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा साधन है।

डीटीओ सह एचआईवी एड्स नोडल पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने जिले में एचआईवी के रोकथाम संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोखिम समूहों पर विशेष फोकस के साथ परीक्षण और उपचार सेवाएँ लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आईसीटीसी काउंसलर डॉ. रामचंद्र सिंह ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति हमारा ही एक हिस्सा हैं। उन्हें दवा, देखभाल और सम्मान मिलना चाहिए।

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के कार्यक्रम प्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि युवाओं को जागरूक कर हम आने वाली पीढ़ी को संक्रमण से सुरक्षित कर सकते हैं। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे एचआईवी/एड्स संबंधी भ्रमों को तोड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावरीय, जिला आरसीएएच पदाधिकारी डॉ आर के पंडा, डीपीसी हाकिम प्रधान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक सुबोध कुमार, सौमी दत्ता, जितेंद्र चौधरी, राहुल कुमार, प्रियवर्त महापात्रा, कंचन कुमार, समीर कुमार, प्रेम कुमार, अरविंद कुमार, प्रिस्किला, संगीता कुमारी, रूबी कुमारी, पूजा गुप्ता, झरना कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, अनिमा हेम्ब्रम, विकास कुमार, रोजी कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे ।

 

प्राईड इंडिया न्यूज़

जमशेदपुर से

ब्यूरो चीफ़

इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment